हटा: हटा नगरपालिका परिसर में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, पेट्रोल डालने का प्रयास, पुलिस बुलाई गई
Hatta, Damoh | May 19, 2026 हटा नगरपालिका परिसर में आज एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने मिला,महिला हाथ मे पेट्रोल की बोतल लेकर नगरपालिका पँहुची और कर्मचारियों से अपने आवेदन पर सुनवाई की मांग करते हुए खुद पर पेट्रोल डालने का प्रयास किया नगर पालिका में मौजूद महिला कर्मचारियों ने किसी तरह महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी और हटा थाना डायल 112 पुलिस को मामले की सूचना दी