बाड़ी: बड़ी रेल लाइन के निर्माण से 24 गांवों का संपर्क कटा, लोगों ने जताया विरोध और सौंपा ज्ञापन
Bari, Dholpur | Apr 27, 2026 बाड़ी, सरमथुरा, करौली होते हुए गंगापुर जाने वाली बड़ी रेल लाइन के निर्माण कार्य का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण कार्य के कारण उनके गांवों को जाने वाले मुख्य रास्ते बंद हो गए हैं। इससे 24 गांवों का संपर्क उपखंड मुख्यालय से कट गया है। कई गांवों के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञा