भोगांव: भोगांव क्षेत्र में एसडीएम के आदेश पर कराए गए कब्जे को दबंगों ने जेसीबी से नष्ट किया, पीड़ितों के साथ की मारपीट
भोगांव के ग्राम सुमेरपुर में उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम की देखरेख में कराए गए कब्जे को दबंगों ने जेसीबी लगाकर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर पीड़ितों के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई।