करतला: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम
Kartala, Korba | Jun 8, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक घरेलू विवाद और पारिवारिक तनाव से परेशान था। मामला मड़वारानी पहाड़ का है, जहां रविवार सुबह मंदिर दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।