जमुई: हर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस
Jamui, Jamui | Jun 27, 2026 पंचायती राज विभाग के निर्देश पर 28 जून से जिले की सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाया जाएगा। सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में विकास योजनाओं, वित्तीय खर्च और आगामी कार्यों की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष सार्वजनिक की जाएगी। पंचायत सचिव ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की जानकारी भी साझा करेंगे।