बाह: पिनाहट चंबल नदी में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोटा बैराज से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा
पिनाहट घाट पर चंबल नदी में बढ़ते जलस्तर से स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी का जलस्तर प्रति घंटा 30 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है और 125 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि 130 मीटर पर खतरे का निशान है। आज कोटा बैराज से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे चंबल नदी अब खतरे के निशान से केवल 5 मीटर नीचे बह रही है।