बाह: पिनाहट में जंगली जानवर का हमला भेड़िये ने आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों को किया घायल
पिनाहट ब्लॉक के पिढौरा गांव में एक जंगली भेड़िये ने रात के समय ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। भेड़िये के इस हमले से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। हमले के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से भेड़िये को खदेड़ा और कई लोगों की जान बचाई।