मिर्ज़ापुर: ₹50 लेकर सामान लेने निकली बेटी 24 घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची, माता-पिता ने विंध्याचल कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र
विंध्याचल थाना क्षेत्र के छोटकी महुवरिया गांव की 20 वर्षीय युवती ₹50 लेकर घर से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे सामान लेने निकली थी, लेकिन वह 24 घंटे बाद भी अपने घर नहीं पहुंची। जिससे युवती के पिता रमेश और उसकी मां काफी परेशान हैं। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे विंध्याचल कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से लापता बेटी का पता लगाने की गुहार लगाई।