मिर्ज़ापुर: आर्य कन्या स्कूल के सामने ईट लदा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, एक युवक दबा, हालत गंभीर, जिला अस्पताल से वाराणसी किया गया रेफर
बताते चले कि मंगलवार की रात लगभग 11:00 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य कन्या स्कूल के सामने। अशोक पुस्तक भंडार के बाहर ईट लदा ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। जिसमें वही का निवासी 22 वर्षीय युवक तमन्य गुप्ता ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने वाराणसी के बीएचयू रेफर किया।