मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीएलजे मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नगर विधायक और डीएम
महुवरिया स्थित बीएलजे के मैदान में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, डीएम प्रियंका निरंजन और सीडीओ विशाल कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। नगर विधायक ने सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां की गिनाई। बच्चों का अन्न प्रासन कार्यक्रम संपन्न हुआ।