मिर्ज़ापुर: सिटी ब्लॉक परिसर में सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मेला लगाया गया, मुख्य अतिथि के रूप में मझवा विधायक पहुंची
उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सिटी ब्लॉक में मेला लगाया गया। इस मौके पर ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मझवा विधायक सूचिस्मिता मौर्य रही। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और पुरुषों को पुरस्कृत किया।