पीलीबंगा: पीलीबंगा में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, प्रशासन के आश्वासन के बाद बनी सहमति
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद में कथित गड़बड़ियों पर हजारों क्विंटल गेहूं बेचने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहा अनिश्चित कालीन धरना प्रशासन के आश्वासन के बाद आज गुरुवार को समाप्त हो गया। धरने में किसानों ने गेहूं खरीद में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के लाभ कार्रवाई की मांग रखी।