भभुआ: भभुआ पूरब पोखरा पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक किया ज़ब्त
Bhabua, Kaimur | Jan 3, 2026 भभुआ पूरब पोखरा पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज का ट्रक को जब्त किया है। शनिवार को 5 बजे थाना पर प्राथमिक की आवेदन में भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढ़ौती गांव निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे चचेरे भाई छोटेलाल सिंह 1 जनवरी को भभुआ निजी काम से आया हुआ था। वही बाइक से जब घर लौट रहा था तो सड़क हादसा में मौत हुई थी।