भभुआ: भभुआ वार्ड 18 से 8 महीने से लापता युवक के परिजनों ने भभुआ थाना में दिया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Jan 3, 2026 भभुआ वार्ड 18 से 8 महीने से लापता युवक के परिजनों ने भभुआ थाना में आवेदन दिया है। आज शनिवार को 4:30 बजे थाना पर आवेदन देने गए चंदौली जिला के सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ेदरा गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरा साला रवि कुमार गुप्ता भभुआ वार्ड 18 में रहता था। जो पिछले आठ महीना से घर से लापता हो गया है। उसका मानसिक हालत भी ठीक नहीं है।