मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू क्लब में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का चुनाव शुरू, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी
मेदिनीनगर के पलामू क्लब में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का सैद्धांतिक चुनाव रविवार दोपहर एक बजे से शुरू हुआ। चुनाव पदाधिकारी के रूप में महासभा के बिहार प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीत सिंह, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, मंटू चंद्रवंशी युवा प्रदेश महामंत्री, विश्वकर्मा चंद्रवंशी आदि मौजूद हैं।