मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक एंबुलेंस चालक ने एक महिला से गलत हरकत की। इसकी सूचना मिलने पर होमगार्ड जवान जब मामले की जानकारी लेने मौके पर पहुंचा तो उसे कुचलने का प्रयास किया गया। इस संबंध में होमगार्ड जवान द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करने की बात कही गई है। आवेदन भी दिया गया है। अस्पताल चौकी की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।