भदोही: रजपुरा कालोनी में सत्संग से पहले निकाली गई कलश यात्रा, बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु हुई शामिल
भदोही शहर के राजपुरा कालोनी फेस वन में होने वाले सत्संग से पूर्व वृहस्पतिवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया। आपको बता दें की राजपुरा फेज वन में प्रवचनकर्ता श्री विजयानंद गिरी द्वारा सत्संग में प्रवचन दिया जायेगा। यह सत्संग 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा।