भदोही: विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का भदोही दौरा स्थगित, सपा विधायक जाहिद बेग के घर जाना था
उत्तर प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का भदोही दौरा स्थगित हो गया है। सपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया की माता प्रसाद पाण्डेय को सपा विधायक जाहिद बेग के घर बुधवार को जाना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा स्थगित हो गया है।