महोबा: पचपहरा गांव में युवती ने सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश की, हालत गंभीर
Mahoba, Mahoba | May 12, 2026 पचपहरा गांव में 23 वर्षीय युवती पिंकी ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।