गुना नगर: पूनमखेड़ी में मकान का फोटो खींचने गए भांजे को मामाओं ने बंधक बनाकर पीटा, कनपटी पर तमंचा ताना, हालत गंभीर
म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम पूनमखेड़ी में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति पर उसके ही मामाओं ने हमला कर दिया। राजकुमार ओझा को बंधक बनाकर लाठियों से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। वह गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।