बांधवगढ़: संत सेन जी महाराज जयंती: कानून-व्यवस्था के लिए एसडीएम मानपुर नियुक्त
उमरिया। 14 अप्रैल 2026 को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती एवं पूजन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसडीएम मानपुर सुश्री हरनीत कौर कलसी को अधिकृत किया गया है।बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा इस अवसर पर अधिकतम 100 पंजीकृत वाहनों के माध्यम से जाने की अनुमती है।