इटावा: एकता कॉलोनी के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवर सहित 3 लोग हुए जहरखुरानी का शिकार, जिला अस्पताल में तीनों का इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jan 25, 2024 फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एकता कॉलोनी के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक में सवार ड्राइवर समेत 3 लोग जहरखुरानी के शिकार हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में पर सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।