इटावा: पुलिस की पैरवी के चलते चोरी के लिए टोली बनाने व अवैध चाकू रखने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई 6 माह कारावास की सजा
Etawah, Etawah | Jan 24, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र में टोली बनाने व अवैध चाकू रखने के संबंध में पुलिस की पैरवी के चलते कोर्ट ने बिहार के सिवान हसनपुर थाना क्षेत्र के लहज़ी चोला निवासी वकील पुत्र अतुल्लाह मियां को न्यायालय CJM कोर्ट द्वारा 6 माह कारावास की सजा सुनाई गई। इसके साथ ही ₹1000 अर्थ दंड भी लगाया गया।