इटावा: नखासा में पति से विवाद के चलते पत्नी ने जुएं मार दवा का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jan 25, 2024 शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत नखासा मोहल्ले में आज दोपहर पति से हुए फोन को लेकर विवाद के चलते पत्नी ने जुएं मार दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी को आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाने को दे दी गई है।