इटावा: कल्ला बाग तिराहे से पुलिस ने ₹10 हजार के इनामी अंतर्जनपदीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ₹5520 किए बरामद, SSP ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Jan 25, 2024 इटावा के बसरेहर थाना इलाके के कल्ला बाग तिराहे के पास से बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजस्थान के बाड़मेर निवासी 10 हजार रुपये के इनामिया शराब तस्कर देवाराम को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 5520 रुपये बरामद किए। अभियुक्त पर 5 आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।