हमीरगढ़ से चित्तौड़ की ओर जा रहे नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन की कार गंगरार-चित्तौड़ हाईवे पर एक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।