चित्तौड़गढ़: वाहनों की जांच के दौरान संरचना में अवैध परिवर्तन और नंबर प्लेट पर शब्द अंकन पर कार्रवाई, 9 मोटरसाइकिल जब्त
यातायात एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान वाहनों की संरचना में अवैध परिवर्तन, अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन पाए जाने पर 09 मोटरसाइकिलों को धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किया। जिला पुलिस धर्मेंद्र सिंह यादव ने सोमवार एक प्रेस नोट में बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.