कोंच: आंती थाना क्षेत्र से अपहृत युवती बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, शादी की नीयत से किया गया था अपहरण
Konch, Gaya | Apr 29, 2026 आंती थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद बुधवार को कर लिया है। साथ ही इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां ने आंती थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी।