ग्राम पंचायत गाड़ग्याआम के अंतर्गत आने वाले मेहत्याखेड़ी और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों जंगली सुअरों का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। जंगली सुअरों के झुंड रात के समय खेतों में घुसकर मक्के की खड़ी फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।