श्री हरिहर ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पंचम भव्य शोभायात्रा के आयोजन को लेकर रविवार को श्री कुंदकेश्वर महादेव मंदिर, जैतापुर में शिव डोला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही आयोजन के सफल संचालन के लिए नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न समितियों का गठन किया गया। समिति के अनुसार 16 अगस्त रविवार को सुबह 7 बजे भगवान श्री हरिहर ऋणमुक्तेश्वर महादेव का अभिषेक एवं पूजन होगा। सुबह 11 बजे महाआरती के बाद बाबा की पालकी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के लिए मंदिर परिसर से प्रस्थान करेगी। शोभायात्रा श्री कुंदकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करते हुए डीआरपी लाइन मार्ग से भ्रमण करेगी तथा रात्रि 10 बजे आरती के साथ अपने गंतव्य स्थल पर संपन्न होगी। #khargone_family