गुना नगर: मंडी नीलामी में गड़बड़ी से भड़के किसान, एसपी कार्यालय पहुंचे और चक्का जाम की चेतावनी दी
मंडी में अव्यवस्था और नीलामी में गड़बड़ी से नाराज किसान 5 दिन इंतजार के बाद एसपी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि बाद में आई ट्रॉलियों की पहले नीलामी हो रही है। केंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, वहीं प्रशासन ने जल्द नीलामी शुरू कराने का भरोसा दिया। गेहूं के गिरते दामों से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।