मुज़फ्फरनगर: प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ फूटा गुस्सा, शिक्षा के नाम पर लूट, 10 की किताब 80 में, BSA ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने जोरदार विरोध किया। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले BSA को ज्ञापन सौंपकर किताबों की कीमतों में लूट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 10 रुपये की किताब 80 रुपये में बेची जा रही है और तय दुकानों से खरीदने का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।