सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार 2 बजे जिला मुख्यालय स्थित न्यू द्वारिका विवाह भवन में जिले के पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवीन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।