एत्मादपुर: सैमरा में खेलों का महाकुंभ, एसडीएम सुमित सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Etmadpur, Agra | Apr 1, 2026 आगरा के सैमरा गांव में सरदार भगत सिंह ग्रुप द्वारा खेलों का महाकुंभ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एत्मादपुर एसडीएम सुमित सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खो-खो, कबड्डी सहित कई खेल हुए, जिनमें बच्चों और लड़कियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भगत सिंह बघेल, विमल सिंह बघेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।