बांका: पेयजल की समस्या को लेकर डीएम ने बांका प्रखंड सभागार में किया बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
Banka, Banka | May 16, 2024 बांका डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय बांका के सभागार में पेयजल समस्या को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में प्रखंड प्रमुख हेमा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान चापाकल मरम्मति एवं नल जल योजना के मरम्मति एवं सुचारु रूप से पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।