बांका: शिवाजी चौक वेंडिंग ज़ोन का बांका विधायक ने किया उद्घाटन, सब्जी विक्रेताओं को मिला व्यवस्थित बाजार
Banka, Banka | Jul 8, 2026 नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी चौक स्थित सब्जी हाट में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत निर्मित वेंडिंग ज़ोन का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने बुधवार की दोपहर 3 बजे फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।