डिंडौरी: अमरपुर में वृद्ध के ऊपर कुत्ता ने किया हमला, वृद्ध गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के अमरपुर में मंगलवार सुबह 8:30 बजे वृद्ध के ऊपर कुत्ता ने अचानक हमला कर दिया जिसके चलते वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वृद्ध घर के बाहर बाथरूम के लिए निकला था उसी दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया जिसके चलते वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया ।