बक्सर: चिंता: जिले में बढ़ रहा गैस आपूर्ति का बैकलॉग, वर्तमान में 29,729 रिफिल बुकिंग लंबित
Buxar, Buxar | Apr 9, 2026 जिले में गैस आपूर्ति का बैकलॉग बढ़ रहा है। जो चिंता का विषय है। वर्तमान में 29,729 रिफिल बुकिंग लंबित है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 13 मार्च से 8 अप्रैल तक कुल 1,23,737 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है, जबकि एजेंसियों के पास 2,907 सिलेंडर का स्टॉक शेष है। जिले में प्रतिदिन औसतन 6,419 सिलेंडर की मांग है।