खंडवा नगर: खंडवा: कपास की फसल सूखने के कगार पर, अफसर बोले नियम नहीं, विधायक बोलीं- अधिकारी चॉकलेट देते हैं
इसी बैठक के दौरान झिरन्या, छैगांवमाखन और जावर लिफ्ट इरिगेशन का मामला उठा। किसानों ने अपनी समस्या बताई, जिसके जवाब में एनवीडीए अधिकारियों ने कई तर्क दिए। इस पर खंडवा विधायक कंचन तनवे ने कहा कि अधिकारी लोग हमेशा "चॉकलेट" देते रहते हैं। विधायक ने चार बार "चॉकलेट-चॉकलेट" कहा, जिस पर बैठक में ठहाके लगने लगे। सांसद और कलेक्टर भी हंस पड़े।