पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विवि के स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का औचक निरीक्षण कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने किया, दिए कई निर्देश
Purnea East, Purnia | Apr 29, 2026
पूर्णिया विवि के मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने औचक निरीक्षण कर पूरे परीक्षा तंत्र को अलर्ट कर दिया. उन्होंने परीक्षा केंद्र का गहन निरीक्षण किया. ब्लैक बोर्ड पर खुद चॉक उठाकर उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया.