बलरामपुर: अमवा शिवपुरा सहकारी समिति में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान, किसानों ने सरकारी दर से अधिक कीमत वसूलने का लगाया आरोप
हरैया सतघरवा विकासखंड अंतर्गत अमवा शिवपुरा सहकारी समिति पर यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। मंगलवार को किसानों ने आरोप लगाया कि समिति द्वारा निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत वसूलकर यूरिया बेचा जा रहा है। किसानों के अनुसार, जहां यूरिया की सरकारी कीमत 266.50 रुपये प्रति बोरी तय है, वहीं उनसे 290 से 300 रुपये प्रति बोरी तक वसूली की जा रही है।