बलरामपुर: सदर विधायक ने मुख्यमंत्री, गन्ना मंत्री एवं गन्ना आयुक्त को जिले के गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु लिखा पत्र
सदर विधायक पलटू राम ने मंगलवार 5:00 बजे बताया कि जिले में चीनी मिल के द्वारा स्थानीय गन्ना किसानों के गन्ना क्रय में किए जा रहे भेदभाव को रोकने के संबंध में मुख्यमंत्री गन्ना मंत्री एवं गन्ना आयुक्त को पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर शुगर फैक्ट्री द्वारा बंद चीनी मिल चिलवरिया का गन्ना लिया जा रहा है जबकि स्थानीय किसान गेहूं बोने के लिए परेशान है।