#गुना - एसडीएम आरोन द्वारा कृषि उपज मण्डी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ली कर्मचारियों की बैठक
कृषि उपज मण्डी आरोन में आगामी समय में अधिक मात्रा में आने बाली फसल विक्रय एवं नीलामी की सुचारू व्यवस्था के लिये एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा मण्डी परिसर का आकस्मिक निरीक्षण कर नीलामी प्रक्रिया एवं फसल खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही इस दौरान उन्होंने धर्म तौल कांटे पर ट्रेक्टर-ट्रॉली द्वारा फसल तुलाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के बाद एसडीएम ने मण्डी के समस्त कर्मचारियों की बैठक लेकर समय पर उपस्थित होकर अपनी ड्यूटी अच्छे से करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। बैठक में मण्डी गेट पर अनाधिकृत वाहनों को प्रवेश न देने हेतु सख्त हिदायत दी गई। मण्डी परिसर में आवश्यक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पर्याप्त फ्लेक्स बैनर इत्यादि लगवाने हेतु मण्डी सचिव को दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कृषि उपज मण्डी में किसानों की सुविधाओं एवं फसल विक्रय व्यवस्थाएं बनाये रखने हेतु समय-समय पर इसी प्रकार से निरीक्षण कार्यवाही की जाती रहेगी।
इस निरीक्षण के समय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, मण्डी सचिव रामकृष्ण लोधा सहित निरीक्षक, मण्डी कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Oct 23, 2026