चित्रकूट में खाद की कमी नहीं, टोकन के जरिए किसानों को मिलेगा उर्वरक
डीएम-एसपी ने धान, ज्वार-बाजरा क्रय केंद्रों और उर्वरक वितरण केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश
चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को कर्वी मंडी परिसर स्थित धान ज्वार-बाजरा क्रय केंद्रों तथा उर्वरक वितरण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को नियमानुसार उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने और क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ज्वार-बाजरा क्रय केंद्रों पर खरीद की प्रगति और अब तक हुई आवक की जानकारी ली। धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते हुए पीसीएफ केंद्र प्रभारी को आवश्यकता के अनुसार क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष धान खरीद कम न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को �