बिजावर: पनागर की महिला ने एसपी से लगाई गुहार, जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम पनागर निवासी मुंदिका कोरी ने बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे एसपी को शिकायत देकर गांव के कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है।