बाह: पिनाहट के युवक का शव फतेहाबाद रेलवे लाइन के पास मिलने से मची सनसनी
पिनाहट के गांव विप्रवली के युवक का शव शुक्रवार सुबह 8 बजे फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा–इटावा रेलवे लाइन के पास मिलने से हड़कंप मच गया। अरनोटा शालू के पास रेलवे ट्रैक किनारे 35 वर्षीय युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से यहां फेंका गया है