बाह: बटेश्वर में नहाते समय युवक यमुना में डूबा, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
बटेश्वर में करौंधना, इरादतनगर निवासी 30 वर्षीय मानवेंद्र बुधवार रात करीब 8 बजे अपने साथी अजय के साथ रानीघाट पर नहाते समय यमुना में डूब गया। अजय ने शोर मचाया तो मंदिर प्रबंधक और पुलिस मौके पर पहुँचे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। परिजनों को भी सूचना दे दी गई। गुरुवार शाम 4 बजे तक, यानी लगभग 20 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। तला