पोहरी: पोहरी मंडल में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आशुतोष जैमिनी सहित कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया
पोहरी नगर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सर्वप्रथम कार्यकर्ताओ ने भाजपा के पित्त पुरुषों की तस्वीर पर माल्यर्पण कर पुष्प अर्पित किए जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।