टिब्बी: टिब्बी में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
टिब्बी के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। अधिकार मित्र प्रभु राम ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों व कानूनी कर्तव्यों की जानकारी दी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं पौध रोपण किया और परिंडे बांधे।