अशोक नगर: सीहोर गांव में फर्सी टूटी, गड्ढे में गिरा बुजुर्ग शौचालय निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, हालत गंभीर
अशोकनगर जिले के सीहोर गांव में शौचालय निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मजदूरी कर रहे 60 वर्षीय मन्ना केवट अचानक फर्सी टूटने से गहरे गड्ढे में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 5 बजे काम के दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लगी है। साथियों ने तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया।